छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखाई देने लगी सबसे महंगी सब्जी बोड़ा, जाने क्यूं होती है महंगी और किस जिले में मिलता है

गिरीश गुप्ता गरियाबंद

गरियाबंद । जिले वनों में बारिश के मौसम में यहां एक बेहद महंगी सब्जी मिलती है , जिसे बोड़ा के नाम से जाना जाता है , बोड़ा यह यह एक मशरूम का ही प्रजाति है , मानसून का मौसम और पहली बारिश से जंगलों में ये सब्जी साल के पेड़ के नीचे पाई जाती है , यह बोड़ा सिर्फ बारिश के मौसम में ही मिलती है , स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर ये सब्जी फिलहाल बाजार में तीन से चार सौ रुपया किलो में बिक रही है ।

जिले के बाजारों में इन दिनों सबसे महंगी सब्जी के रूप में बोड़ा की आवक बढ़ गई है , बाजार में इसे खरीदने वालों की भीड़ लग रही , बोड़ा साल वृक्ष के नीचे उपजने वाला एक कुकुरमुत्ता है , इसमें दूसरे मशरूमों की तरह कई पोषक तत्व पाए जाते हैं , इसलिए लोग इसे शौक से खाते हैं , प्रति वर्ष बारिश के पूर्व साल वनों से ग्रामीण बोड़ा संग्रहित करते हैं और उसे हाट – बाजारों में बेचने लाते हैं , यह मशरूम सिर्फ साल वृक्ष के नीचे ही बारिश के दिनों में उपजता है , यह सब्जी देश के सबसे महंगी सब्जी में जाना जाता है , शहरी क्षेत्र के लोग इसे खाने लिए लिए बेहद तरसते है , और जब शहर के किसी बाजार में बोड़ा ( मशरूम ) बिकने लगता है , वंहा हजारो कि संख्या में भीड़ नज़र आते है , वर्ष में एक बार ही यह सब्जी जंगलो में साल वृक्ष के नीचे पाये जाते है , इसे खाने के लिए लोग प्रतिवर्ष इंतजार करते है , यह है ही इतना स्वादिस्ट जो की लोगों अपने स्वाद से मनमोहित कर देती है ।

यह बोड़ा प्राकृति से निकली एक स्वादिस्ट सब्जी है :-

बोड़ा धरती से निकलने वाला जंगली खाद्य है , यह केवल साल वृक्ष के नीचे से ही निकलता है , जब बादलों की गर्जना होती है, उमस का वातावरण हो जाता है , उस समय बोड़ा स्वत मुलायम जमीन के अंदर आकार लेता है , ग्रामीण जमीन खोदकर बोड़ा निकालते हैं , बोड़ा आकार में आलू से लगभग आधा या उससे भी छोटा होता है रंग इसका भूरा होता है , ऊपर पतली सी परत एवं अंदर सफेद गुदा भरा होता है , बोड़ा को बिना सब्जी बनाये भी खा लेते है , बिना सब्जी बनाये इसका स्वाद मीठा जैसा लगता है ।

बोड़ा में आवश्यक खनिज लवण एवं कार्बोहाईड्रेट भरपूर मात्रा में होता है , इसकी सब्जी बेहद स्वादिष्ट होती है , बाजार में आते ही लोग इसे खरीदने के लिए टूट पड़ते है , इसकी आवक सिर्फ शुरूआती बरसात तक लगभग एक माह तक ही होती है , इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है ।

जिले के वनांचल क्षेत्र में आदिवासियों की मान्यता अनुसार :-

जिले के वनांचल क्षेत्र के आदिवासियों में ऐसा मान्यता है कि बारिश जितनी ज्यादा होगी , बोड़ा उतना ही अधिक निकलेगा , वे यह भी मानते हैं कि बादल जितना कडकेगा , बोड़ा उतना ही निकलेगा , साल वृक्षों के जंगल में जहां बोड़ा निकलना होता है , वहां जमीन में दरार पड जाती है , नुकीले औजार से खोद कर उसे निकाल लिया जाता है , यह मशरूम की ही एक प्रजाति है यह सिर्फ रंग-रूप में ही नहीं गुणों में भी मशरूम के समान है , इसमें कई पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं ।

Related Articles

Back to top button