inh24छत्तीसगढ़

छग – प्रेमी पर झांसा देकर बलात्कार का आरोप, एक साल से करता रहा शारिरिक शोषण

रायपुर में 17 साल की लड़की ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी शुक्रवार रात विधानसभा थाने पहुंची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

अगले दिन शनिवार सुबह लड़की ने युवक को गिरफ्तार देखा तो थाने पहुंचकर रोने लगी। हालांकि पुलिस अब आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले राहुल और लड़की का परिचय हुआ था। राहुल उसी के घर के पास रहता था। दोनों में बातें होने लगी और एक-दूसरे से फिर प्यार करने लगे।

इस बीच राहुल कई बार लड़की को अपने घर ले कर गया। आरोप है कि वहां लड़की के साथ संबंध बनाए। उसने लड़की के बालिग होने पर शादी करने का वादा भी किया, लेकिन कुछ महीनों से उसने रवैया बदल गया। उसने लड़की से नाता तोड़ लिया।

घर वालों को भी बेटी के संबंध के बारे में पता चला तो परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद लड़की अपने पिता के साथ थाने पहुंची और अपने ही प्रेमी को दुष्कर्मी बताकर केस दर्ज करवा दिया। युवक को पुलिस थाने लेकर आ चुकी है। पूरे केस पर उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया जा रहा है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। परिवार के लोगों ने बताया कि किशोरी अपने साथ हुई घटना से बेहद परेशान है।

Related Articles

Back to top button