सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में फिर नज़र आएंगे सलमान खान, होगा ये बदलाव
एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर वो लगातार एक्टर काम भी कर रहे हैं। सलमान पिछले कुछ वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में बिज़ी चल रहे हैं। इसी बीच एक्टर के नए प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी हाथ लगी है। 2005 में ‘नो एंट्री’ की सुपर स्कसेस के बाद, फिल्म के सीक्वल की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। हालांकि अनीस बज्मी ने पहले ऐसी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था। लेकिन एक बार फिर खबरे हैं कि सलमान खान एक बार फिर निर्माता-निर्देशक अनीस बज्मी (Anees Bazmee) द्वारा डायरेक्ट एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे
Read also:-फ़िल्म ख़ुदा-गवाह की शूटिंग में अमिताभ बच्चन की सुरक्षा के लिए लगाई थी आधी एयरफोर्स, लोगों ने घर तक खाली कर दिए थे
रिपोर्ट के मुताबिक अनीस बज्मी और सलमान खान फिलहाल किसी फिल्म में साथ काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को रोक दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नो एंट्री का सीक्वल जल्द ही सलमान खान के साथ बनाया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान की पहले के मुकाबले बड़ी भूमिका होगी। इस बार फिल्म में उनका कैमियो नहीं होगा। खबरे ये भी हैं कि मेकर्स फिल्म के सीक्वल के लिए एक और डायरेक्टर को लेने की प्लानिंग बना रहे हैं
Read also:-Bollywood news: बॉलीवुड की वो ख़ूबसूरत अभिनेत्रियां जो विदेश से आयी और फैंस की दिलों में बस गई
सलमान खान के अलावा ‘नो एंट्री’ में अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बोमन ईरानी जैसे कई कलाकार लीड रोल में दिखाई दिए थे। यह 2005 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। वहीं सलमान के पास फिलहाल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें ‘टाइगर 3’ शामिल है, जिसमें वह पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नज़र आएंगीइसके अलावा, सलमान जैकलीन फर्नांडीज के साथ ‘किक 2’ और पूजा हेगड़े के साथ फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में भी नज़र आएंगे। हालांकि फिल्म के लिए अभी तक पूजा हेगड़े के नाम पर मोहर नहीं लगी है। इतना ही नहीं सलमान जल्द सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ में एक अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है




