अनुपमा की बढ़ी फैन फॉलोइंग, इस तरह से किया शुक्रिया, देखें वीडियो

नई दिल्ली: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) छोटे पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ TRP ला रहा है. शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न लगातार शो में दर्शकों का रुझान बनाए हुए हैं. शो की पॉपुलैरिटी काफी तेजी से बढ़ी है और अब ये टीवी शो हर घर में मशहूर हो चुका है. रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का इस शो के जरिए कमबैक करना उन्हें फिर से वही स्टारडम दिला गया है
पूरे हुए 1 मिलियन फॉलोअर्स
अनुपमा (Anupamaa) के जरिए पॉपुलैरिटी मिलने के बाद रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख (1 मिलियन) क्रॉस कर गई है. इस खास मौके पर रुपाली काफी उत्साहित नजर आईं. पहले उन्होंने एक लाइव वीडियो स्ट्रीम करके अपने फैंस से सीधे बात की और इसके बाद उन्होंने एक खास वीडियो पोस्ट किया.फैंस के लिए लिखी कविताइस वीडियो में रुपाली (Rupali Ganguly) ने अपने फैंस को एक कविता डेडिकेट की. वीडियो में उन्होंने कहा, ‘दिल है कि मानता नहीं, सुकन्या, संजीवनी, कहानी घर घर की, साराभाई वर्सेज साराभाई, परवरिश और अनुपमा (Anupamaa) के प्यार से बनी हूं मैं रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly). 1 मिलियन फॉलोअर्स के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं
https://www.instagram.com/tv/CRNkouSnDNa/?utm_source=ig_web_copy_link
ऐसे कहा फैंस को शुक्रिया
रुपाली ने कहा, ‘आप सभी ही हो मेरे 1 मिलियन कारण, जिन्होंने 20 सालों के बाद भी दिया है मुझे एक नया शुभआरंभ. मेरी प्रेरणा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद. न जाने मैं क्या होती बिना आपके प्यार और आशीर्वाद. मेरा मुख्य उद्देश्य फैंस पाने का नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा दिलों को छूने का था. आपका सपोर्ट ही है मेरी ताकत. जिसका करती हूं मैं तहे दिल से स्वागत.’




