inh24छत्तीसगढ़

3 महीने तक घर में बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां एक युवती को आरोपी आनंद सोनी पिता दशरथ सोनी निवासी हर्राडाड़ थाना कुनकुरी जिला जशपुर के द्वारा दिनांक 12.05.2021 को रास्ता रोककर डरा-धमकाकर अपनी मोटर सायकल में जबरदस्ती बैठाकर अपने घर में ले गया और अपने घर में 03 माह तक रखकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान उक्त प्रकरण के आरोपी आनंद सोनी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर सिटी कोवताली जशपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबिश देकर दिनांक 12.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, आरक्षक 596 शोभनाथ सिंह, आर. 294 लेबिट कुजूर, म.आर. 95 पूनम तिर्की का सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button