मनोरंजन

फ़िल्म ख़ुदा-गवाह की शूटिंग में अमिताभ बच्चन की सुरक्षा के लिए लगाई थी आधी एयरफोर्स, लोगों ने घर तक खाली कर दिए थे

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में लोगों के लिए दुनियाभर में प्रार्थना कर रहे हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सैकड़ों लोग अपना देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। वैसे बॉलीवुड का भी अफगानिस्‍तान से लंबा रिश्‍ता रहा है क्‍योंकि वहां कई मशहूर फिल्‍मों की शूटिंग जो हुई है। अफगानिस्तान में बॉलीवुड और खासकर बिग बी अमिताभ बच्चन को खूब पसंद किया जाता है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  ने तो फिल्म ‘खुदा गवाह की शूटिंग’ अफगानिस्तान में की थी। जहां उनके लिए आधी एयरफोर्स सुरक्षा के लिए लगा दी गई थी।

Read also:-कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कर ली चुपके से सगाई ? जानें

आइए बताते हैं आपको इस किस्से के बारे में

स्‍टारर ‘खुदा गवाह’ की शूटिंग अफगानिस्तान में की गई थी। साल 1991-92 में अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में फिल्म की शूटिंग की थी।  फिल्म में ‘बुजकसी’ नामक एक खेल को मजार शरीफ के पास बहुत ही कठिन परिस्थितियों में शूट किया गया था। उस वक्‍त के अफगानिस्‍तान के राष्ट्रपति रहे नजीबुल्‍लाह अहमदजई बॉलीवुड के मेगास्‍टार अमिताभ के बहुत बड़े फैन थे। जिस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान देश के तत्कालीन राष्ट्रपति ने देश की आधी एयरफोर्स बिग बी की सुरक्षा में लगा दी थी। खुदा गवाह अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म थी

Read also:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की हास्य अभिनेता कृष्णा से मुलाकात, दिया सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता

खुद अमिताभ ने साल 2013 में एक इंटरव्यू में बताया था कि – ‘सोवियत संघ ने कुछ वक्त पहले ही नजीबुल्लाह अहमदजई को सत्ता सौंपी थी, जो हिंदी फिल्मों के फैन थे। वह हमसे मिले और हमें शाही सम्मान दिया गया। स्‍थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से हमें प्‍यार दिया जो खातिरदारी के लिए जानी जाती हैं। हमें होटल में रुकने की अनुमति नहीं थी। हम होटल में नहीं रहे लोगों ने हमारे लिए अपने घर छोड़ दिए और छोटे मकान में शिफ्ट हो गए’।इसके अलावा बिग बी ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया लिखा था, ‘अफगानिस्तान से सोवियत जा चुके थे और पावर नजीबुल्लाह अहमदजई को सौंप दी गई थी जो कि हिंदी सिनेमा के प्रशंसक थेl

Read also:-बॉलीवुड के गलियारों में जल्द बजेगी शादी की शहनाई, क्योंकि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने कर ली है सगाई…

वह मुझसे मिलना चाहते थे और उन्होंने मुझे इनवाइट किया और रॉयल ट्रीटमेंट दीl हमें वीवीआइपी गेस्ट की तरह ट्रीट किया गयाl हमें सुरक्षाबलों के सानिध्य में इस खूबसूरत देश का भ्रमण करवाया गयाl हमारा पारंपरिक स्वागत किया गयाl अमिताभ ने आगे लिखा था- ‘वहां सुरक्षा की समस्या थीl वहां टैंक और जवान सड़कों पर थेl यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल थाl हमें खाने पर बुलाया गया थाl तब मैं डैनी डेंजोंगपा, बिलू, मुकुल हम हेलीकॉप्टर में बैठकर गए थेlउस समय हमारी सुरक्षा के लिए पांच अन्य हेलीकॉप्टर भी हमारे हेलिकॉप्टर के साथ उड़ रहे थे और यह एक अद्भुत सवारी थी। यह बहुत ही अच्छा थाl वहां पर एक रिवाज है कि मेहमानों के कदम जमीन पर नहीं पड़ने चाहिए l  इतना ही नहीं  बिग बी को अफगानिस्तान में शाही सम्मान से नवाजा गया था। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत रहे शाइदा मोहम्मद अब्दाली ने एक इंटरव्यू में बताया कि अफगानिस्तान में अमिताभ बच्चन को बहुत से लोग चाहते थे।  अफगानिस्तान के लोग अभिनेता  से बेहद प्यार करते हैं और उनके साथ बहुत सम्मान से पेश आते थे

Related Articles

Back to top button