मनोरंजन

बॉलीवुड के गलियारों में जल्द बजेगी शादी की शहनाई, क्योंकि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने कर ली है सगाई…

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने सगाई कर ली है, बॉलीवुड गलियारों में इस खबर के आने से खलबली मच गई है, फिलहाल, सगाई की खबरों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, अभी इसे रूमर के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Read also:-Bollywood: डिलिवरी के बाद पहली बार बिकनी में नजर आई करीना, फैंस के साथ साझा की तस्वीरें

आपको बता दें, विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, इसमें बताया गया, ‘सगाई की रूमर्स हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने रोका कर लिया है, आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, तब तक के लिए ये खबरें रूमर्स।’ कैटरीना कैफ और विकी कौशल की सगाई में कितनी सच्चाई है ये आधिकारिक ऐलान के बाद ही पता चलेगा। वैसे विरल की ओर से इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।

Read also:- त्रिशाकर मधु का MMS वायरल, लोग शेयर कर रहे डाउनलोड करने का लिंक, एक्ट्रेस ने कहा- ‘प्लीज डिलीट कर दो’

बता दें, बीते महीनें भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी करने वाले हैं, दोनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन दोनों ने आज तक अपने अफेयर की खबरों पर कभी बात नहीं की। दोनों अक्सर ही साथ स्पॉट किए जाते हैं, वहीं कई बार विकी कौशल को कैटरीना के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था। साथ ही दोनों के साथ वेकेशन पर जाने, सैलिब्रेशन करने की भी खूब चर्चाएं थीं।

Related Articles

Back to top button