प्रतीक ने अक्षरा को दिया धोखा तोड़ा उसका दिल, फेंका डस्टबिन में सोशल मीडिया में प्रतीक को मिल रहे ये रिएक्शन

बिग बॉस ओटीटी पर आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और गाली-गलौच का दौर देखने को मिल जाता है। इस बार सभी को घर में एक-एक कनेक्शन बनाकर भेजा गया है। टास्क से लेकर घर में सर्वाइव करने के लिए भी सभी को अपने कनेक्शन पर निर्भर होना पड़ेगा। वहीं, इस बीच हाल ही में एक टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल ने अपनी कनेक्शन अक्षरा सिंह को धोखा देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने न सिर्फ अक्षरा का दिल तोड़ा बल्कि उसे डस्टबिन में फेंक दिया। प्रतीक के इस कारनामे के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।
Read also:-Bollywood: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान जल्द करेंगे डेब्यू, करन जौहर से सीखेंगे निर्देशन
प्रतीक ने फेंका दिलदरअसल, आज प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है सभी कंटेस्टेंट्स को अपने कनेक्शन को लेकर एक-एक टास्क दिया गया है। जिसमें प्रतीक को अपनी कनेक्शन अक्षरा का दिल मिला है और इस दिल को प्रतीक अजीब कारण देते हुए तोड़ रहे हैं। वो कहते हैं कि ये शो उनके लिए जान से भी ज्यादा जरूरी है और इसके कारण वो अपने कनेक्शन की भी परवाह नहीं कर सकते हैं। ऐसा कहते हुए प्रतीक ने दिल तोड़ते हुए डस्टबिन में फेंक दिया।
Read also:- ये सुपर स्टार के बच्चे निकले हूबहू अपने माता-पिता के शक़्ल में इस एक्ट्रेस ने अपने बुक में किया खुलासा
अक्षरा के चेहरे पर निराशावहीं, प्रतीक के ऐसा करने पर अक्षरा के चेहरे पर निराशा साफ देखने को मिल रही है। उनकी आंखों में आंसू भी हैं। कई लोगों का मानना है कि प्रतीक की इस हरकत के बाद शो में उन्हें पछताना पड़ सकता है। इसके साथ ही कईयों ने उन्हें ‘धोखेबाज’ का भी टैग दे दिया है। जाहिर तौर पर अक्षरा का दिल तोड़ने पर उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।




