
दिल्ली। करीना कपूर अपनी किताब ‘द प्रेग्नेंसी बाइबल’ में यह बात बता चुकी हैं कि उनका छोटा बेटा जेह उनके जैसा दिखता है जबकि तैमूर सैफ जैसा। यहां कुछ तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
करीना कपूर की दोनों प्रेग्नेंसीज काफी सुर्खियों में रहीं। पहले बेटे तैमूर करीना के साथ पहली आउटिंग के बाद ही पपराजी के फेवरिट बन गए थे। अब उनके छोटे बेटे जे की तस्वीरें वायरल हैं।
करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे का नाम और तस्वीर लंबे वक्त तक सोशल मीडिया से छिपाकर रखा।
करीना ने अपनी किताब में बेटे की तस्वीरें और नाम ओपन किया था। किताब मार्केट में आने के बाद जेह यानी जहांगीर का नाम और तस्वीरें मीडिया में सुर्खियों में आईं।
जेह के फोटोज सामने आने के बाद लोग उन्हें तैमूर की फोटोकॉपी बता रहे थे।



