मनोरंजन

Bollywood: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान जल्द करेंगे डेब्यू, करन जौहर से सीखेंगे निर्देशन

सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राह‍िम अली खान लाइमलाइट से दूर रहते हैं, पर अब चर्चा है कि वे बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इब्राह‍िम जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. करण पहले भी कई स्टारकिड्स को लॉन्च कर चुके हैं, तो अब इस लिस्ट में इब्राह‍िम का नाम भी शामिल होने जा रहा है.

करण से सीखेंगे फिल्ममेक‍िंग के गुण

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर ने मैसेज के जर‍िए इस बात को कंफर्म किया है. वेबसाइट ने एक सूत्र के हवाले से भी इब्राह‍िम के बॉलीवुड डेब्यू की खबर साझा की है. सूत्र ने बताया ‘दोनों अमृता और सैफ (इब्राह‍िम के पेरेंट्स), और करीना भी, करण जौहर से बहुत क्लोज हैं. जब इब्राह‍िम के पेरेंट्स ने यह तय किया कि उनके बेटे को बतौर एक्टर कैमरा फेस करने से पहले फिल्ममेक‍िंग सीखनी चाह‍िए, तब उन्होंने करण जौहर से संपर्क किया, जिनकी फिल्म भी अभी आने वाली है.’

सारा ने बताया- इब्राह‍िम को एक्टर बनने की चाहत

कुछ समय पहले सारा अली खान ने भी अपने भाई इब्राह‍िम के कर‍ियर च्वॉइस पर बात की थी. उन्होंने कहा ‘मेरा भाई एक्टर बनना चाहता है. पर जैसा कि मैंने पाया, एक्टर बनने का सपना देखना आसान है पर उसे कामयाब बनाना मुश्क‍िल. पर मुझे लगता है इब्राह‍िम में टैलेंट है. एक बार इब्राह‍िम ने मेरे और मेरी मां के लिए एक मोनोलॉग इनैक्ट किया था, उस वक्त मैं सिर्फ उसकी आंखें देखती रह गई थी, वे सब कुछ कह रही थी.’

Related Articles

Back to top button