
नई दिल्ली: छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी टीवी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप 10 के भीतर ही नजर आता रहा है. शो का हर किरदार और कलाकार हिट हो चुका है और ये टीवी शो 3000 से ज्यादा एपिसोड पूरे करने के बाद कई मामलों में रिकॉर्ड बना चुका है.
जानिए चौंकाने वाले तथ्य
शो के बारे में तमाम तथ्य ऐसे हैं जो अब तक सामने आ चुके हैं लेकिन फैंस के मन में शो के बारे में और ज्यादा जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी ही रहती है. आज हम आपको शो से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट बताने जा रहे हैं जो आपको शायद ही मालूम होंगे. शो में जेठालाल (Jethalal) के पिता चंपकलाल (Champaklal) का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट (Amit Bhatt) को तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप असली चंपकलाल के बारे में जानते हैं?मूल कहानी में अलग हैं किरदार
कनफ्यूज होने की जरूरत नहीं है.
दरअसल शो के फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) गुजराती के मशहूर कॉलमनिस्ट तारक मेहता (Tarak Mehta) के कॉलम ‘दुनिया नूं ऊंधा चश्मा’ से इंस्पायर्ड है. इस कॉलम में तारक मेहता आम आदमी की रोजाना की जिंदगी को लेकर व्यंग लिखा करते थे. कम लोग जानते हैं कि शो में दिखाया गया चंपकलाल (Champaklal) का किरदार चंपक के रियल किरदार से काफी अलग है.
चेन स्मोकर हैं चंपकलाल
शो के स्क्रीनप्ले के हिसाब से चंपकलाल (Champaklal) यानि जेठालाल (Jethalal) के पिता एक गुस्सैल पिता हैं जो बात-बात पर उसे संस्कारों का पाठ बढ़ाया करते हैं जबकि कॉलम वाले चंपकलाल एक चेन स्मोकर हैं जिनके हाथ में हर वक्त सिगरेट लगी ही रहती है. बता दें कि टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में चंपकलाल का किरदार 48 वर्षीय अमित भट्ट निभाते हैं.




