रायपुर – बिल्डर ने ज्यादा सैलरी का लालच देकर युवती से किया बलात्कार, राजधानी का है नामी बिल्डर

रीवा/रायपुर। मध्यप्रदेश की रीवा जिले की लड़की से राजधानी रायपुर में बलात्कार करने का मामला सामने आया है। दरअसल लड़की रायपुर स्थित ट्रैवल एजेंसी में काम करती है। ठेकेदार सुनील राधेश्याम अग्रवाल जो कि ऐश्वर्या रेजिडेंसी में रहता है। उसने डबल सैलरी में नौकरी देने का लालच देकर युवती को होटल में बुलाया था। यहां युवती पहुंची तो चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।इतना ही नहीं आरोपी सुनील राधेश्याम अग्रवाल ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती रायपुर में तीन माह तक शिकायत के लिए भटकती रही, लेकिन ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता ने रीवा में परिवार वालों को आप बीती बताई।
उसके बाद भाई के साथ युवती ने महिला थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। महिला अधिकारी ने युवती के बयान लेने के बाद मामला दर्ज करते हुए केस डायरी रायपुर स्थित सिविल लाइन थाने भेज दी है।




