inh24छत्तीसगढ़

कोरबा में दर्दनाक हादसा, तालाब की मिटटी धंसने से तीन बच्चियों की मौत, गाँव में पसरा सन्नाटा

कोरबा में दर्दनाक हादसा हो गया। मिटटी के धंसने के हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी परिजनों को कई घंटों बाद लगी ,ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की तब तीनों का शव बरामद हुआ। घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के कटबितला गांव की बतायी जा रही है।

REad Also – देश में मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाने की हुई घटना, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर कहा क्या बंगाल बनाना चाहते हो

सुचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चियों का शव अपने कब्जे में लिया है। बता दें कि कटबितला गांव में मनरेगा के तहत तालाब निर्माण का काम चल रहा था, गांव के बच्चे उसी तालाब किनारे खेलने जाया करते थे बीते शाम भी तीन बच्चियां तालाब के लिए खोदकर निकाले गये मिट्टी के ढेर के नीचे खेल रहे थे, खेलने के दौरान ही अचानक से मिट्टी धंस गयी।कहा जा रहा है कि मिट्टी के अचानक धंसने से बच्चियां उसकी चपेट में आ गयी और तीनों की मौके पर ही मिट्टी में दबकर मौत हो गयी।

Read Also – Corona Update – दिसंबर में आ जायेगी कोरोना की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा…..

बच्चियां अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बच्चियों की तलाश शुरू की, जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो तालाब किनारे मिट्टी धंसी हुई मिली। ग्रामीणों ने जब मिट्टी निकाली गयी तो तीनों बच्चियों का शव मिला। मृतक तीनों बच्चियों का नाम प्रीति, पार्वती और प्रतिमा है। प्रीति की उम्र 11 साल, पार्वती की उम्र 10 साल और प्रतिमा 6 साल की है। शाम 6 बजे घटना की सूचना डायल 112 को दी गयी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी।

Related Articles

Back to top button