inh24देश विदेशमध्यप्रदेश

मचा हंगामा जब इस बात को लेकर युवती चढ़ गई सीएम हाउस के सामने टावर पर, मनाकर ऐसे उतारा गया वापस

एक युवती सीएम हाउस के सामने मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पॉलीटेक्निक चौराहे पर शुक्रवार शाम एक युवती टावर पर चढ़ गई

मप्र की राजधानी भोपाल में उस वक़्त हंगामा मच गया जब एक युवती सीएम हाउस के सामने मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पॉलीटेक्निक चौराहे पर शुक्रवार शाम एक युवती टावर पर चढ़ गई। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती को टावर पर चढ़े देख चौराहे के चारों ओर भीड लग गई। कुछ देर में ही सीएसपी कोतवाली समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच और युवती को समझाइश देकर नीचे उतारा।

Read Also – ‘द कपिल शर्मा शो’ में पद्मिनी कोल्हापुरे ने कपिल शर्मा को पहचाने से कर दिया मना, कहा…

दरअसल छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस उस पर और उसके परिवार पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को टावर से सुरक्षित उतारा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read Also – M Awas Yojana: सरकार दे रही सस्ते दामों में घर और छूट भी, जानिए कैसे करें आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार युवती का नाम सुनीता थापा बताया जा रहा है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसने अपने साथी जमाल खान के कहने पर आकाश नाम के युवक को 60 हजार उधार दे दिए थे। पैसे मांगने पर आकाश ने नहीं लौटाए और एक दिन पैसे लौटाने के बहाने वीआईपी रोड पर बुलाकर आरोपी ने अश्लील हरकत की। मेरी शिकायत पर पुलिस ने आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Read Also – Good News – मोदी सरकार हर महीने किसानों को देगी इस योजना में 3000, बस करना होगा यह काम

युवती ने आरोप लगाया है कि पुलिस कई दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है और आरोपी खुद होमगार्ड में जवान है और उसकी मां पुलिस मुख्यालय में सब इंस्पेक्टर है, इसलिए पुलिस हम पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रही है की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर मैं मोबाइल टावर पर न्याय के लिए चढ़ गई।मामले में एएसपी राम सनेही मिश्रा ने कहा कि- ‘इस मामले में सभी पक्षों की बात सुनी जा रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। पूरा मामला कोहेफिजा थाने का है, पूरे मामले की जांच में कोहेफिजा पुलिस की मदद ली जाएगी।’

Related Articles

Back to top button