छत्तीसगढ़

Corona Update – दिसंबर में आ जायेगी कोरोना की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा…..

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन छत्तीसगढ़ में दिसंबर अंत तक उपलब्ध हो जाएगी। मंत्री सिंहदेव ने उस दावे के आधार पर यह कहा है जिसमें कहा जा रहा है कि भारत मे वैक्सीन 2021 की शुरुवात में उपलब्ध हो जाएगी।

मंत्री सिंहदेव ने आगे कहा कि इस बात का दावा किया जा रहा है कि 2021 की शुरुआत में वैक्सीन आ जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 200 के आसपास वैक्सीन पर रिसर्च चल रहा है जिसमें से 8 से 9 वैक्सीन ट्रायल पीरियड में हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत मे 3 वैक्सीन को ट्रायल के लिए अनुमति मिल चुकी है। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसम्बर 2020 के अंत या 2021 के प्रारंभ में यह उपलब्ध हो जाएगी। वैक्सीन ट्रायल में आने के बाद उसकी सफलता के प्रतिशत के आधार पर उसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्च-अप्रैल तक यह आम वैक्सीन लोगो के उपलब्ध हो जाएगी पर इस बात पर संदेह है कि इसकी सफलता का प्रतिशत कितना होगा।

Related Articles

Back to top button