छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार के कृष्णा राईस मिल में लगी आग, लाखों के बारदाने जलकर राख


बलौदाबाजार। आगजनी : बलौदाबाजार के कृष्णा राईस मिल में आग लग जाने से दो ट्रक समेत लाखों के बारदाने जलकर खाक हो गए। राजा देवरी थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेचरापाली के कृष्णा राईस मिल में आग लग गई। इस हादसे में दो ट्रक और लाखों रुपये के बारदाना जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरी घटना बीति रात 2.30 बजे की है। जिसकी सूचना मिलते ही बलौदाबाजार से दमकल टीम घटनास्थल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

read also- राष्ट्रपति के हाथों ही संसद की नई इमारत हो लोकर्पित , प्रजातंत्र में जनभावनायें सर्वोपरि ही – मोहन मरकाम



Related Articles

Back to top button