Dabang 3 -मुन्ना बदनाम हुवा गाना हुवा रिलीज़, अब तक सात मिलियन लोग देख चुके, देखिये गाना
बॉलीवुड के चर्चित दबंग की तीसरी फिल्म ‘दबंग 3 दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए बेताब है। फिल्म के निर्माता गानों के साथ दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचे हुए है। बीते दिनों में ऑडियो यूनिट और वीडियो रिलीज करने के बाद अब फिल्म का सबसे हिट गाना ‘मुन्ना बदनाम हुवा रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और वरिना हुसैन के जबरदस्त डांस स्टेप्स के साथ-साथ सिंगर की धूम आवाज खूब तूफान मचा रही है। चुलबुल पांडे का ये अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
बता दें कि गाने के रिलीज होते ही ‘दबंग 3 का ‘मुन्ना बदनाम हुआ सॉन्ग यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। सिर्फ कुछ ही घंटों में ही इस गाने को सात मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. चुलबुल के फैन्स को भी यह गाना बहुत पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले ‘मुन्ना बदनाम’ का टीजर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया था। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, ‘दबंग 3’ सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।




