मनोरंजन

साल 2019 में इन बॉलीवुड सितारों के टूटे दिल, कई नामचीन शामिल

सितारों के रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सामने आती ही रहती हैं। साल 2019 में भी कई बॉलीवुड सितारों के रिश्ते जुड़े तो कई सितारों के दिल टूटे। हम आपको बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में बताते है जो काफी समय से एक दूसरे के साथ रहे लेकिन वक्त के साथ उनका ये रिश्ता खत्म हो गया और वो एक दूसरे से अलग हो गए। आइये जानते हैं इन सितारों के बारे में

सारा अली खान और एक्टर कार्तिक आर्यन के अफेयर की चर्चे खूब हुए। अपने अफेयर को लेकर दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी… लेकिन इनके ब्रेकअप की खबरें जल्द ही सोशल मीडिया पर उड़ने लगी।

आपको बता दें कि दोनों की फिल्म ‘आजकल’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आएंगे। खबर है कि दोनों इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। जिसके बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। लेकिन अफेयर्स की खबरों के बीच अचानक ब्रेकअप की भी खबरें आने लगी। ब्रेकअप पीछे का कारण करियर बताया जा रहा है।

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन कर डेट कर रही थी। वो अक्सर एंड्रयू के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रहती थी, लेकिन जब उनका एंड्रयू के साथ ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने वो सारी फोटोज इंस्टाग्राम से हटा दी, जिसमें वो एंड्रयू के साथ थीं। अब उनके इस्टाग्राम पर एंड्रयू की कोई फोटोज नहीं है।

कहा जाता है कि दोनों के बीच काफी लड़ाईयां होने लगी थीं और कोई भी आगे आकर शॉटआउट करने के लिए तैयार नहीं था। रिलेशनशिप के दौरान कई अफवाह उड़ी थी जैसे दोनों ने शादी कर ली है… इलियाना प्रेग्नेंट है.. इन अफवाहों को लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा था- ‘अच्छी बातों को सुनों और बुरी बातों को इग्नोर करो’..

सुपरस्टार कमल हासन की बेटी और बॉलीवु़ड एक्ट्रेस श्रुति हासन का अफेयर विदेशी ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉर्सेल के साथ खूब चर्चाओं में रहा। कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक रिश्ता टूट गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

एक इंटरव्यू में खुद श्रुति हसन ने बताया कि वो अपने ब्रेकअप से खुश है। उनके ब्रेकअप की खबर सोशल मीडिया के जरिए पता चली, जब उनके ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल ने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘भगवान को शायद मंजूर नहीं इसलिए हमें अलग होना पड़ रहा है.. लेकिन ये यंग लेडी हमेशा मेरी बेस्ट मेट रहेगी…’ इन दोनों के ब्रेकअप के पीछे क्या वजह थी, ये बात अभी तक पता नहीं चली हैं।

बॉलीवुड की स्टार बनीं नर्गिस फाखरी और मैट अलांजो का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। मैट अलांजो हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर है। दोनों अक्सर साथ में फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

कहा जाता है कि दोनों दो साल तक एक दूसरे के साथ लिव-इन में भी रहे। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा चला नहीं और दोनों ने एक-दूसरे ब्रेकअप कर लिया। हालांकि ब्रेकअप क्यों और किन वजहों से किया… इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

जब विक्की कौशल ‘मनमर्जियां’ फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे, तब मीडिया के सामने बात आई थी कि विक्की कौशल डांसर और मॉडल हरलीन शेट्टी को डेट कर रहे है। खबर के मुताबिक दोनों ने ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइर’ फिल्म भी एक साथ देखी थी.. तब तक दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था, लेकिन इसके बाद परेशानी शुरू हो गई।

इसके पीछे कहा जाता है कि ‘उरी’ के बाद विक्की कौशल को कई फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे.. जिसके चलते वो हरलीन को टाइम नहीं दे पा रहे थे। जिसके चलते दोनों में अनबन शुरू हो गई और आखिर में दोनों ब्रेकअप कर एक दूसरे से अलग हो गए। फिलहाल, खबर है कि विक्की कौशल कटरीना कैफ को डेट कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button