मनोरंजन

Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल और करण जौहर के बीच छिड़ी बहस, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। बिग बॉस में इस बार खूब धमाल देखने को मिल रहा है, इस बार संडे का वार में कुछ कंटेस्टेंट को करण जौहर ने जमकर लताड़ लगाई, लेकिन लताड़ उस वक्त बहस में तब्दील हो गई, जब वो दिव्या अग्रवाल को उनकी गलतियों के बारे में बता रहे थे। शो में हिना खान अंदर गई थीं और उन्होंने कंटेस्टेंट को खूब इमोशनल भी किया।

दरअसल शो में दिव्या अग्रवाल ये कहती हुई नजर आईं कि अगर उनकी किसी दोस्त के साथ गलतफहमी होती है तो वो उसे क्लियर करेंगी इसमें न तो करण जौहर और न ही सलमान खान उनकी सोच बदल सकते हैं, इसके साथ ही घर के अंदर दिव्या अग्रवाल ने कई बार कहा कि वो करण जौहर को शो से नॉमिनेट करना चाहती हैं। ये बात करण जौहर को बिलकुल पसंद नहीं आई और उन्होंने दिव्या अग्रवाल को संडे के वार में खूब खरी-खोटी सुनाई।


करण जौहर ने दिव्या (Karan Divya Fight) को फटकार लगाते हुए कहा, ‘दिव्या आप मुझे शो से नॉमिनेट करना चाहती हैं, लेकिन आप कंटेस्टेंट हैं और मैं होस्ट, इसलिए आप ऐसा नहीं कर सकतीं’। इसके बाद दिव्या अग्रवाल और करण जौहर के बीच बहस बाजी देखने को मिली, जहां बातचीत के दौरान दिव्या अग्रवाल की आवाज तेज हो गई, इस बात पर करण ने उनसे कहा, ‘दिव्या मेरे साथ इस टोन का इस्तेमाल मत करना, मुझसे इस तरह से बात मत करना’, जिसके बाद दिव्या अग्रवाल चुप हो गईं।

https://www.instagram.com/p/CS6GnpJLY6B/?utm_source=ig_web_copy_link

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आने वाले दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) टीवी की दुनिया की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, वे अपने काम से पहले ही अपनी पहचान बना चुकी हैं, दिव्या अग्रवाल एक एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल और डांसर भी हैं। वे पहले भी कई बार कुछ टीवी शोज में अपने हुस्न का जलवा तो दिखा ही चुकी हैं, इसके साथ ही उन्होंने अपने डांस (Divya Agarwal Dancer) से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

Related Articles

Back to top button