मनोरंजन

पापाराजी को देख सनी लियोनी करने लगी डांस, जानिए क्या रहा फैंस का रिएक्शन

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने जिंदादिल अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वर्क फ्रंट पर काफी एक्टिव रहने वाली सनी लियोनी को जब भी मौका मिलता है तो वह काम के बीच मौज मस्ती जरूर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सनी इसके वीडियो रिकॉर्ड करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी करती रहती हैं.

सनी लियोनी ने बताया रिएक्शन
हाल ही में उन्होंने अपने अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें बता रही हैं फोटोग्राफर्स को देखकर वो किस तरह की हरकतें करती हैं और कैसे पोज मारती हैं. सनी लियोनी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सनी लियोनी पहले हाथ लहराती हैं और फिर वेव पोज करती हैं. इसके बाद वो विक्ट्री साइन बनाती और इसके बाद तो एक तरह से वह डांस करना ही शुरू कर देती हैं.

ऐसा था फैंस का रिएक्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा- मैं जब पापाराजी को देखती हूं तब. कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने खूब सारे हंसने वाले और फायर इमोजी बनाकर अपने इमोशन्स शेयर किए हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर चंद ही घंटों में 3 लाख से ज्यादा लाइक आ गए हैं. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

देखिए यह वीडियो https://www.instagram.com/p/CQGw_QRDG2-/?utm_source=ig_web_copy_link

कैसा है सनी लियोनी का लुक?
बात करें वीडियो में सनी लियोनी के लुक की तो वह इस वीडियो में खूबसूरत यलो टॉप और डैमेज जींस पहने नजर आई हैं. उन्होंने यलो कलर के ही इयर रिंग्स पहने हैं और बालों को पीछे की तरफ बांधकर पोनी टेल बनाई हुई है. बता दें कि सनी लियोनी हाल ही में अपने टॉपलेस फोटोशूट के चलते काफी ज्यादा चर्चा में रही थीं.

Related Articles

Back to top button