छत्तीसगढ़

सीएम बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश की जनता को दी हिंदी दिवस पर बधाई

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजपाल राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश की जनता को हिंदी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हिन्दी ने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है. हिन्दी हमारी विविधता में एकता को पुष्ट करती है. हिन्दी सर्व सुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा है.

सीएम ने कहा, राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी है और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है, उसका शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अन्य अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है.

उन्होंने कहा, यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है. हिन्दी के ये गुण उसे मात्र एक भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति होने का सम्मान दिलाते हैं. हिन्दी भाषा की सहज ग्राह्यता के कारण यह जन-जन की भाषा बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button