inh24छत्तीसगढ़

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर  कलेक्टर,एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक…..शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने दिए निर्देश..

धमतरी….. कोतवाली थाना परिसर में स्थित जन संवाद कक्ष में कलेक्टर ज पी.एस.एल्मा एवं एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा इसी माह आने वाले नवरात्रि पर्व एवं विजयादशमी एवं ईद ईद को देखते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने हेतु आज राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई जिसमें शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए..

राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से जिले में यातायात संबंधी समस्याओं का भी निराकरण के दिए निर्देश …मुसाफिरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत चेकिंग के साथ-साथ बैंक होटल,लॉज,ढाबा चेकिंग करने के निर्देश दिए गए…पुलिस अधीक्षक के द्वारा थानों में पेंडिग अपराधों के निराकरण के संबंध में भी निर्देश दिए गए…

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण कुमार जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती सारिका वैद्य ,अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद अभिषेक केसरी,अनु.

अधिकारी नगरी मयंक रणसिंह सहित  सभी थाना ,चौकी प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी सहित अधिकारी उपस्थित रहे…

Related Articles

Back to top button