inh24छत्तीसगढ़

Big breking- सास ने अपनी बहू की गमछे से गला घोंट कर कि हत्या.. जानें पूरा मामला…

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में सास ने अपनी बहू की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद सास ने कोतवाली थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि मैंने अपने बहू की हत्या कर दी है. घटना वार्ड नंबर 5 का है. घटना के बाद कोतवाली थाने में लड़की पक्ष की भीड़ जुट गई. मृतिका के परिजनों ने उसके जेठ की थाने में ही जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर दोनों पक्ष को शांत कराया. तब जाकर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए. सूरजपुर के वार्ड नंबर 5 में रहने वाली छत्रपति साहू ने आज दोपहर अपनी बहू की गला घोट कर हत्या कर दी. मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उसकी हत्या सास, ससुर और अन्य लोगों ने मिलकर की है. हत्या की आरोपी सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Related Articles

Back to top button