inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – ट्रेन में युवक को बेहोश कर लुट लिया सोना, पीड़ित सकते में

अहमदाबाद से नागपुर आने ट्रेन में सवार एक युवक को बेहोशी की दवा देकर उसके सोने के आभूषण चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रेन में हुई इस घटना से पीड़ित सकते में है।

लगभग 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा अहमदाबाद से नागपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में भुसावल के समीप ट्रेन में सवार एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी बातचीत शुरू हुई। इस दौरान उस व्यक्ति ने वीरेंद्र को एक केला खाने के लिए दिया। वीरेंद्र ने जैसे ही उसके दिये केले को खाया तो वह बेहोश हो गया। इधर नागपुर स्टेशन में उसके परिजन उसके आने का इंतजार करते रहे थे, लेकिन बेहोशी की वजह से वीरेंद्र नागपुर के रेलवे स्टेशन में नहीं उतर पाया और अपनी बर्थ पर ही सोया रहा।

परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका से मामले की सूचना है रेलवे पुलिस फोर्स और राजनांदगांव में अपने अन्य परिजनों को दी जिसके बाद ट्रेन में वीरेंद्र की तलाश शुरू हुई। गोंदिया स्टेशन के समीप विरेन्द्र ट्रेन में बेहोशी की हालत में दिखाई दिया लेकिन ट्रेन छूटने की वजह से उसे वहां नहीं उतार पाया गया। इसके बाद राजनांदगांव रेलवे स्टेशन को सूचित किया गया और यहां उसके अन्य परिजन एंबुलेंस लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उसे टेªन से उतारा गया।

   राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से एंबुलेंस में तत्काल वीरेंद्र को बेहोशी की हालत में ही राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेहोश होने पर उसने अपने साथ हुई घटना परिजनों को बताया और उसके गले में से दो नग सोने की चैन चोरी होने की जानकारी दी। युवक के बताए हुलिए के अनुसार पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं वीरेंद्र सकलेचा का उपचार राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है, जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है। 

Related Articles

Back to top button