मनोरंजन

आयशा टाकिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की, जिसको फैंस देख अपना फेवरेट एक्ट्रेस मानने से किया इंकार

मुंबई. एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने शादी के बाद फिल्मों से एक लंबा ब्रेक ले लिया था। जिसके बाद वो एक बेटे की मां भी बन गई. अब वो अपनी निजी जिंदगी को इंजॉय कर रहीं हैं। वहीं, इन दिनों आयशा टाकिया ने Instagram पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। जिसमें आयशा काफी अलग नजर आ रही हैं। ग्रीन सूट में दिखी आयशा के होंठ काफी मोटे दिख रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि आयशा ने अपने चेहरे पर दोबारा सर्जरी करवाई है।

वहीं आयशा टाकिया के इस अवतार को देखते ही ट्रोलर्स को मौका मिल गया। वे आयशा की तस्वीरों व वीडियोज पर कमेंट कर उनसे कई सवाल कर रहे हैं। बता दे की कुछ फैंस आयशा के इस अवतार से काफी नाराज भी दिखें, उन्होंने टार्जन वाली आयशा की तुलना कर कहा कि वो कहीं ज्यादा बेहतर थीं। इतना ही नहीं, कुछ फैंस ने तो उन्हें अपना फेवरेट एक्ट्रेस तक मानने से इंकार कर दिया।

इन तस्वीरों के कॉमेंट सेक्शन में ट्रोलर्स लिखते हैं, छी ये क्या कर लिया, पहले कितनी खूबसूरत दिखती थी। वहीं एक और यूजर लिखते हैं, नेचर के खिलाफ आखिर क्यों जाना हैं। वही एक और यूजर का कहना हैं, आपने सर्जरी करवाकर अपने चेहरे को खराब कर दिया। इसके अलावा यूजर्स ने उन्हें चाइनीज व एलियन तक कह डाला।

Read also – युवक निकला शौच के लिये लेकिन हुआ कुछ ऐसा की समा गया धरती पर, और फिर….

बता दें, पिछले दिनों ही आयशा ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और वर्कप्लेस पर होने वाली बुलीइंग को लेकर अवेयरनेस फैलाने के मकसद से फैंस से अपील की थी कि अगर वे अपने आस-पास इन घटनाओं के दर्शक बनते हैं, तो उन्हें आगे आकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button