
रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17 जुलाई को ग्राम उरबा, दर्रीपारा निवासी संतोष यादव खेती किसानी का काम करता है। अपनी पत्नि देवकी बाई एवं बच्चे के साथ एवं साली रीमा यादव के घर कसडोल काशीनगर मोहल्ला रथमहोत्सव देखने गया था। जहां रात को जमीन संबंधी बातचीत शुरू हुई तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।विवाद इतना बढ़ गया संतोष यादव की साली रीमा यादव ने अपने जीजा को गंदी गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के फाड़ी से दे मारा जिससे संतोष यादव को चोट लगी हैं उसका खून निकलने लगा।
Read also – अपने पार्टनर को करें इन तरीको से इम्प्रेस कभी नहीं छोड़ेगा
इस संबंध में पीड़ित ने मारपीट करने वाले आरोपी रीमा यादव के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। वहीं तमनार थाना में धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत् पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



