inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ, बच्चो को पिलाई विटामिन ए की सिरप 24 अगस्त से 28 सितंबर तक चलेगा अभियान

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – 24 अगस्त से 28 सितंबर 2021 तक किया जा रहा है। अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित स्वास्थ्य कार्यक्रम की गतिविधियों का सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु सूक्ष्म माईकोप्लान तैयार कर समस्त तैयारियों पूर्ण की जा चुकी है एवं कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर के मार्गदर्शन में समस्त तैयारियों की समीक्षा भी की जा चुकी है।

आज शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर श्री क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल द्वारा बच्चों को विटामिन ए , आयरन फोलिक एसिड खिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिले में अभियान अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया गया जायेगा, जिसमें विटामिन ए अनुपुरण-9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को छः माह के अंतराल में विटामिन ए की खुराक दिया जाना है। जिले में 52 हजार 754 बच्चों विटामिन ए पिलाये जाने का लक्ष्य है। इसी प्रकार आयरन फोलिक एसिड अनुपुरण – 6 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों के लिए सप्ताह में 2 बार आयरन सिरप वितरण जिले में 57 हजार 368 बच्चों को आयरन सिरप पिलाये जाने का लक्ष्य है। गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड का वितरण प्रथम तिमाही पश्चात दिया जाना है। कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन बच्चों का वजन किया जाना। अति कुपोषित बच्चे जो अति गंभीर की श्रेणी में है, उन्हें चिन्हांकित कर पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती किया जायेगा। टीकाकरण-नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को टीके लगवाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button