छत्तीसगढ़
देर रात फिर 117 कोरोना के नए मरीजों की छत्तीसगढ़ में पुष्टि, कल कुल 362 मरीज, जानिए किन जिलों से
देर रात छत्तीसगढ़ में फिर 117 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। नए मरीजों में रायपुर से 91, बिलासपुर से 22, गरियाबंद से 2,बालोद और कवर्धा से 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है। आज अकेले रायपुर जिले से कुल 179 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2763 हो गई है इसके साथ ही आज कुल 2 मौतों के साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा 45 पहुँच गया है।

इसके ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कुल 245 मरीज पाए गए हैं। जिनमें रायपुर से 88, बिलासपुर से 50, दुर्ग से 49, राजनांदगांव जिले से 18 ,बलौदा बाजार जिले से 14, महासमुंद से 5, बेमेतरा एवं कवर्धा से 4- 4, गरियाबंद जांजगीर-चांपा कोरिया बस्तर एवं कांकेर से 2-2, रायगढ़ बालोद सरगुजा से एक-एक मरीज पाए गए थे।




