देश विदेश

शर्मनाक: दरिंदगी की इस कदर हुई हद पार, दादा, चाचा, भाई…, कोई न हुआ 7 साल की मासूम का सगा, सभी ने बनाया अपना शिकार

चेन्नई: चेन्नई (Chennai) में 7 साल की एक बच्ची (Girl Child) के साथ यौन शोषण (Sexual Assault) की घटना सामने आई है. आरोप है कि बच्ची के दादा, चाचा और बड़े भाई ने मिलकर इस करतूत को अंजाम दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक को बाल सुधार गृह भेज दिया है.

दादा ने पोती के साथ किया यौन शोषण

पुलिस के मुताबिक चेन्नई (Chennai) के पास मडिप्पकम में 62 वर्षीय व्यक्ति अपने छोटे बेटे के साथ रहता है. उसका बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ दूसरी जगह रहता है. बुजुर्ग अपने 16 वर्षीय पोते और 7 साल की पोती (Girl Child) को अपने साथ रहने के नाम पर घर ले आया. आरोप है कि 2 अगस्त की रात को बच्ची के बगल में सो रहे दादा ने उसका यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) किया.

चाचा और बड़े भाई ने भी किया गलत काम

घटना के बाद घबराई हुई बच्ची वहां से निकलकर अपने चाचा के कमरे में चली गई. आरोप है कि बच्ची को शांत करने की आड़ में चाचा ने भी उसके साथ बदसलूकी की. इसके बाद बच्ची (Girl Child) ने मदद की आस में वहां सो रहे अपने 16 वर्षीय भाई की ओर रुख किया. लेकिन उसने भी मदद करने के बजाय उसका यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) किया.

मां की शिकायत पर पुलिस में केस दर्ज

रविवार 8 अगस्त को बच्ची (Girl Child) की मां उससे मिलने पहुंची तो देखा कि बेटी बीमार हो गई है. वह उसे डॉक्टर के पास ले गई. सात साल की बच्ची ने अस्पताल में आपबीती सुनाई. मेडिकल चेकअप में इस बात की पुष्टि हुई कि बच्ची का यौन शोषण (Sexual Assault) किया गया था. इसके बाद मां ने मडिप्पकम ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

दादा और चाचा गिरफ्तार, भाई को सुधार गृह भेजा

पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके दादाजी और उसके चाचा को जेल भेज दिया है. वहीं उसके 16 वर्षीय भाई को बाल सुधार गृह में भेजा गया है

Related Articles

Back to top button