
अंध विश्वास महिला तांत्रिक के चक्कर में आकर एक पड़ोसी महिला ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने तांत्रिक के चक्कर में आकर तीन साल के मासूम बच्चे की बलि देने के लिए गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने हत्या के बाद बच्चे के शव को बोरे में बंद कर उसे पड़ोस के छत पर फेंक दिया। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। तो मामले का खुलासा हुआ।
Read Also – नाम बदलकर किया प्यार फिर बनाया शारीरक संबंध, धर्म परिवर्तन करने बनाने लगा दवाब फिर युवती ने उठाया ये कदम
पूरा मामला दिल्ली के बुध विहार इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद पड़ोसी के छत से बच्चे का शव बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। आसपास के लोग भी घटना को लेकर सकते में हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 25 वर्षीय महिला नीलम गुप्ता यूपी के हरदोई इलाके में गांव सुंदाबल की निवासी है। वह अपने पति पंकज गुप्ता के साथ रिठाला गांव में रहती थी। शादी के आठ साल होने के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं था। इसके लिए उसने हरदोई में एक तांत्रिक से मुलाकात कर उससे उपाए पूछा था। इस पर तांत्रिक ने उसे एक बच्चे की बलि देने के लिए कहा था।
Read Also – बहु का दो युवकों से चल रहा था प्रेम सम्बन्ध, तीसरे को जब पता चला तो फिर सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम
बच्चे की चाहत में इस महिला ने अंध विश्वास में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पुलिस को रिठाला गांव के गली नंबर-18 निवासी तीन साल के बच्चे पीयूष गुप्ता के लापता होने की सूचना मिली। पुलिस को दी गई शिकायत में बच्चे के पिता दयाराम गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा पीयूष छत पर मौजूद था। इसके बाद वह कैसे गायब हो गया, पता नहीं चला। जपुलिस ने मामले की जांच के लिए बच्चे की आसपास तलाश शुरू का दी।
जांच अभियान के दौरान पुलिस को पड़ोस की छत पर एक बोरा पड़ा मिला। जिस तरह से दीवार के सहारे उस बोरे को रखा गया था, उसे देखकर पुलिस को कुछ शक हुआ तो बोरा को खोला गया। उसमें बच्चे पीयूष का शव मिला। उसकी गर्दन पर निशान थे। शव मिलने के बाद वहां दहशत फैल गया। पुलिस ने फिर उस मकान में रहने वाले लोगों और पड़ोसियों ने पूछताछ शुरू की तो यह पता चला कि बच्चा आखिरी बार पड़ोस के मकान में पांचवीं मंजिल पर रहने वाली नीलम के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने नीलम से पूछताछ की तो वह पहले तो इस मामले को लेकर अंजान बनने की कोशिश की लेकिन सख्ती बरतने पर वह टूट गई और उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Read Also – युवतियों और महिलाओं से आते जाते करते थे छेड़छाड़, रस्सी से बांधकर ऐसे की पिटाई कि…
वारदात के पता चलने के बाद पुलिस ने जब महिला के घर की तलाशी ली तो पूजा पाठ किए जाने के साक्ष्य मिले। इस बीच आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई तो यह पता चला कि महिला की शादी के काफी अरसा बीत जाने के बाद भी उसे बच्चा नहीं है। जिससे शक और गहरा गया। फिर पुलिस ने पहले उसके पति से पूछताछ की। इसके बाद महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो आखिरकार उसने यह खुलासा किया कि बच्चा नहीं होने से वह काफी परेशान रहती है जिसके बाद तांत्रिक के सुझाव पर बच्चे की बलि देने के लिए उसे मार डाला।



