उत्तर प्रदेशदेश विदेश

नाम बदलकर किया प्यार फिर बनाया शारीरक संबंध, धर्म परिवर्तन करने बनाने लगा दवाब फिर युवती ने उठाया ये कदम

उत्तरप्रदेश के नोएडा में नाम बदलकर लड़की से प्यार किया और शादी करने के लिए दवाब बनाने का मामला सामने आया है। हलांकि लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस कर दी है। बताया जा रहा है कि कासना थाने में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ धर्म छिपा कर विवाह करने का झांसा देने और कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक अब उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है।

इस मामलेमे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त ( महिला सुरक्षा ) वृंदा शुक्ला ने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाली 20 साल युवती ने शुक्रवार की रात कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि साल 2020 में उसकी कंपनी में काम करने वाला एक युवक उससे मिला और बदायूं जिले के रहने वाले सोनू के रूप में अपना परिचय दिया।


पुलिस ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि युवक ने उसके साथ दोस्ती बढ़ाई और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब युवती ने शादी के लिए उस पर दबाव बनाया तो युवक ने खुलासा किया कि वह हिंदू नहीं, मुस्लिम धर्म से संबंध रखता है।

पीड़ित युवती ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवक का नाम सोनू उर्फ फरहा फहजान है और मूल रूप से बिजनौर जनपद का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में हरिजन उत्पीड़न, बलात्कार तथा धर्म परिवर्तन संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button