युवतियों और महिलाओं से आते जाते करते थे छेड़छाड़, रस्सी से बांधकर ऐसे की पिटाई कि…

मध्यप्रदेश – श्योपुर में युवतियों और महिलाओं से बदतमीजी करने वाले मनचले लड़कों को ग्रामीणों और दुकानदारों ने मिलकर सबक सिखाया। तीनो को बांधकर दुकानदार और ग्रामीणों ने लड़कों को रस्सी से बांधकर बाजार में ही बैठाया और तीनो को बांधकर ग्रामीणों ने जमकर कुटाई की। घटना का वीडियो भी बनाया गया है, अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पिरि घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बाजार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रघुनाथपुर बाजार में कुछ मनचले युवतियों और महिलाओं से बदतमीजी कर रहे थे। युवकों की हरकतों से परेशान होकर दुकानदार और ग्रामीणों ने उन्हें बांधकर बाजार में ही बैठा लिया और जमकर पिटाई की।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मनचले युवक को सबक सिखाया, इस पूरी घटना का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।




