जगदलपुर – सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह में एक नाबालिग ने फांसी लगा ली है। घटना बस्तर के बोधघाट थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद पुलिस, तहसीलदार, फोरेंसिक एक्सपर्ट आदि मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी मिली है कि दो दिन पहले ही मृतक नाबालिग को कोंडागांव के विश्रामपुरी से बलात्कार के आरोप में यहां निरुद्ध किया गया था। आज सुबह नाबालिग ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
READ ALSO,,जीरो बैलेंस होने पर भी बैंक खाते से निकाल सकते है पैसा, यहाँ जाने पूरा प्रोसेस
मृतक की उम्र 14 साल बताई जा रही है। टीआई राजेश मरई ने घटना की पुष्टि की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह आज सुबह भी सभी बच्चे बारी-बारी से बाथरूम जा रहे थे। मृतक बाथरूम में घूसा तो काफी समय गुजरने के बाद भी बाहर नहीं निकला। संदेह होने पर दूसरे बच्चों ने दरवाजा धक्का देकर खोला और देखा तो नाबालिग की लाश फांसी पर लटक रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट थाने की पुलिस, तहसीलदार और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – बेटे ने की अपनी बुजुर्ग माँ की हत्या, तालाब में फेंक दिया था शव, ऐसे हुआ खुलासा



