मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा में छत्तीसगढ़ के सफल छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एनडीए की प्रवेश परीक्षा में सफल सभी 07 छात्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर से हैं। सफल छात्रों में सौम्य गोपाल, मनीष साहू, तुषार ध्रुव, अमोल कुमार उरकुड़े, सुनील केरकेट्टा, राहुल कुम्भकार तथा वोमेश रात्रे शामिल हैं।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024


