inh24छत्तीसगढ़

जोगी कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, क्षेत्र के इन बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी थामा कांग्रेस का हाथ

मरवाही उपचुनाव से पहले जोगी कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जोगी परिवार के खास माने जाने वाले तीन नेताओं ने जोगी कांग्रेस का साथ छोड़ कांग्रेस में प्रवेश किया है।वहीँ भाजपा के पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। गौरतलब है कि उनके साथ पार्षद पारस चौधरी और प्रेमवती भी कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं।

Read Also – रायपुर – तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगो की हालत गंभीर

प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली है। आपको बता दें कि जोगी परिवार के बेहद ही खास तीन लोगो ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। पेंड्रा से शिवनारायण तिवारी, पंकज तिवारी और बिलासपुर से समीर अहमद ‘बबला’ को सीएम भूपेश बघेल और पी एल पुनिया ने कांग्रेस प्रवेश कराया है।

Read Also – छग ब्रेकिंग – पेड़ से लटका मिला 14 साल की लड़की की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

अब मरवाही उप चुनाव में जोगी कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ सकती है। कांग्रेस में प्रवेश होने वाले ये तीनों नेता को जोगी कांग्रेस का खास माने जाते है। शुक्रवार शाम 7 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश किया है।

Related Articles

Back to top button