करीना कपूर बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन, करण जौहर की बात पर अक्षय ने ली चुटकी
अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, करण जौहर, कटरीना कैफ हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान सबने मिलकर खूब मजे किए।
करण जौहर ने इस शो में करीना कपूर को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया। जिसे सुनने के बाद शो में कपिल शर्मा से लेकर अर्चना पुरन सिंह समेत ऑडियंस में बैठे लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।
करण जौहर ने कहा कि करीना कपूर बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन है, कहां पर क्या हो रहा है उन्हें सबसे पहले खबर मिल जाती है। करण जौहर की इस बात पर चुटकी लेते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि मुंबई पुलिस को करीना कपूर को अपनी टीम में शामिल कर लेना चाहिए क्योंकि उन्हें सब पता रहता है।
अक्षय की ये बात सुन करण जौहर ने कहा कि मुझे लगता है कि करीना ने सबके घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिससे पता चलता रहता है कि कहां-क्या हो रहा है ?करण जौहर का ये किस्सा सुन रोहित शेट्टी को भी करीना कपूर खान से जुड़ी एक बात याद आ गई और वो बात उन्होंने शो में सबके साथ शेयर किया।
रोहित शेट्टी ने बताया कि फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के सिलसिले में वो शाहरुख खान से मिलने उनके घर गए थे, ये बात सिर्फ शाहरुख और मेरे बीच में थी, लेकिन पता नहीं कि ये बात करीना को कहां से पता चल गई और उनसे मुझसे पूछा कि आप शाहरुख से मिले थे न?, आपको बता दें कि करीना कपूर खान अक्सर इंटरव्यू में कहती हुईं नजर आती है कि उन्हें इंडस्ट्री की छोटी से छोटी खबरों के बारे में पता होता है।




