छत्तीसगढ़

सर्चिंग पर निकले कोबरा 210 बटालियन और एसटीएफ को नक्सलियों ने बनाया निशाना, जवानों ने की जवाबी कार्यवाही – cgtop36.com


नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर और सुकमा सीमा पर मुठभेड़ हुआ है। सर्चिंग पर निकले कोबरा 210 बटालियन और एसटीएफ को नक्सलियों ने निशाना बनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिलगेर के मोकुर इलाक़े में नक्सलियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग कर दिया। वहीं सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। मिल रही खबरों के अनुसार जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई कर रही है। वहीं अभी तक मुठभेड़ की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

लंबे समय बाद बस्तर के जंगल में एक नक्सलियों का उत्पात शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार मुठभेड़ की खबर आ रही है। सोमवार को 7 जवान घायल हो गए, वहीं सड़क निर्माण में लगे कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आज बीजापुर और सुकमा जिले में मुठभेड़ हो रही है। ​जल्द ही पुलिस मीडिया को बयान देगी।



Related Articles

Back to top button