तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन, 20 अप्रैल से सभी शैक्षणिक संस्थाएं खुलेंगे इस समय

वर्तमान में तेज गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में 20 अप्रैल से परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तित समय 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।
लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय का समय यथावत रहेगा।
प्रदेश में तेज गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
आप सब अपना और अपने बच्चों का ख़्याल रखें। pic.twitter.com/RWL8yOQWH5
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 19, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




