inh24छत्तीसगढ़

राजधानी – कारोबारी का भाइयों ने किया अपहरण,जबरन पैसा वसूल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में देर रात दुर्ग के एक कारोबारी के अपहरण कर जबरन वसुली का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि दुर्ग जिले के अन्नू कार्पोरेट सप्लाई जुनवानी कंपनी के पार्टनर राजबीर नयन राणा ने कटोरा तालाब स्थित लक्की हार्डवेयर के संचालक पवन मेघानी,अमित मेघानी और अंकित मेघानी को अपनी कंपनी का डीलर बनाने के लिए 50 हजार रूपये नगद जमा करवाये थे और लॉकडाउन के दौरान माल भी सप्लाई किया लेकिन आरोपी तीनो भाईयो ने कंपनी के मालिक राजबीर को बुलवाया।

जब कारोबारी राजबीर अपने कंपनी के एडवायजर इंद्रकुमार स्वर्णकार के साथ लक्की ट्रेडर्स पहुंचे तो आरोपी भाईयो ने अपनी दुकान का शटर बंद कर मारपीट करने लगे और 50 हजार रूपये तत्काल देने की जिद पर अड़ गये और मोबाइल समेत अंगुठियां भी छीन ली जिसके बाद कारोबारी ने अपने महावीर नगर निवासी एक परिचित से 50 हजार रूपये मंगवाकर आरोपी भाईयो को दिये और जैसे तैसे सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुरी अपबीती पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने अपहरण कर जबरन वसुली की धाराओ में मामला दर्ज कर लक्की हार्डवेयर के संचालक पवन मेघानी,अमित मेघानी और अंकित मेघानी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button