inh24देश विदेश

Google भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश, CEO सुंदर पिचाई ने किया यह ऐलान

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल भारत में अगले पांच-सात साल में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगी। गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को इस बात की घोषणा की। इस निवेश का इस्तेमाल हिन्दी, तमिल और पंजाबी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में सूचनाओं को हर देशवासी तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाले नए प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज के विकास के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ‘Google for India Digitisation Fund’ की घोषणा करते हुए उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गूगल भारत में अगले पांच से सात साल में 75,000 करोड़ (करीब 10 अरब डॉलर) का निवेश करेगी। घोषणा के मुताबिक कंपनी इस फंड के तहत इक्विटी इंवेस्टमेंट के साथ-साथ इकोसिस्टम इंवेस्टमेंट के जरिए पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में ये निवेश करेगी।

Related Articles

Back to top button