Hariyali Teej Special Makeup – तीज के दिन दिखना हैं सुंदर तो, यहां जानें स्पेशल तीज मेकअप टिप्स जिसे फॉलोकर आप सभी के बीच खास दिख सकती हैं.

Hariyali Teej Special Makeup: महिलाओं के लिए सावन का महीना बहुत ही खास होता है. शादी शुदा महिलाएं साल भर तीज (Teej) का इंतजार करती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान शिव और पार्वती का व्रत रखती हैं. इस त्योहार के रौनक की वजह से अब यह फैशन (Fashion) का हिस्सा भी बन गया है. महिलाएं पति के लिए श्रृंगार करती हैं और खूब सज संवर कर तीज मनाती हैं. कई सोसायटी में तो इस दिन महिलाओं के लिए खास पार्टी आदि अरेंज किया जाता है. जिसमें सबसे अलग दिखने की महिलाओं में होड़ लगी रहती है. ऐसे मे अगर आप भी कुछ खास मेकअप लुक्स (Makeup Looks) ट्राय करना चाहती हैं तो यहां हम आपको कुछ स्पेशल तीज मेकअप टिप्स बताते हैं जिसे फॉलोकर आप सभी के बीच खास दिख सकती हैं.
फॉलों करें ये स्टेप्स
1.क्लीनिंग जरूरी
चेहरे पर करते हैं आइसिंग तो कभी न करें ये गलतियां
ऑलिव ऑयल हेयर मास्क से वापस पा सकते हैं अपने बालों की खोई हुई चमक
ऑलिव ऑयल हेयर मास्क से वापस पा सकते हैं अपने बालों की खोई हुई चमक
सबसे पहले अपने फेस को मेकअप के लिए तैयार करना जरूरी है. इसके लिए आप अच्छे से अपने चेहरे को फेस वॉश से क्लीन करें और टोनर अप्लाई करें. इससे आपकी त्वचा पर मेकअप फ्लॉलेस दिखेगा.
2.कंसील करें
चेहरे पर अगर दाग धब्बे या डार्क स्पॉट्स हैं तो इसे छुपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल करें. आप अपने स्किन के हिसाब से आंखों के नीचे, टी जोन आदि पर कंसीलर का इस्तेमाल जरूर करें. इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से पूरे चेहरे पर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें.
3.फाउंडेशन जरूरी
अब फाउंडेशन की मदद से चेहरे को मेकअप बेस की तरह तैयार कर लें. बेहतर होगा अगर आप मैट फाउंडेशन का प्रयोग करें. यह बरसात और गर्मी में पसीने और चिपचिपाहट को दूर रखेगा.
4.सॉफ्ट ब्लशर का करें प्रयोग
आप पिंक या पीच कलर के ब्लशर का इस्तेमाल करें. ये आपको यंग और क्यूट लुक देगा. बेहतर होगा अगर आप पाउडर बेस्ड ब्लशर का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें : स्किन और बालों के लिए कमाल की चीज है गुलाब जल, इस तरह करें इस्तेमाल
5.आई मेकअप सबसे जरूरी
अगर आपकी नई नई शादी हुई है तो आप अपने आई मेकअप के साथ खूब सारा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं. यह आपकी अपनी इच्छा पर निर्भर करता है. सबसे पहले आईशैडो का कलर अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें. आईब्रो फिल करें और इसके नीचे हाईलाइट करना ना भूलें. अंत में आइलाइनर का इस्तेमाल करें. आप ब्राउन या ब्लैक काजल को स्मज कर आंखों के उपर शैडो इफेक्ट दे सकती हैं. अंत में खूब सारा मस्कारा लगाना ना भूलें.
6.लिप मेकअप है खास
आप अपने आउटफिट के हिसाब से अपना लिप कलर चुनें. अगर आपका मेकअप लाइट है तो आप डार्क लिप्सटिक लगा सकती हैं लेकिन अगर आई मेकअप डार्क है तो लिप्स को लाइट रखें तो बेहतर होगा.
7.हेयर स्टाइल
आज के दिन बालों में खूबसूरत ट्रेडिशन जूड़ा खूब जंचता है. ऐसे में आप मेसी बन ट्राई करें और इनमें गजरा लगाएं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)



