Happy Teacher’s Day Wishes – यहां दिए गए, इन मैसेज, कोट्स और एसएमएस की मदद से अपने शिक्षकों को दें शुभकामना संदेश…

Happy Teacher’s Day Wishes: शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) का मौका काफी खास (Special) होता है. इस दिन केवल मौजूदा हाल में पढ़ने वाले स्टूडेंट ही नहीं बल्कि वो लोग भी अपने टीचर्स को याद कर उनका शुक्रिया अदा करते हैं, जो काफी समय पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं. अपने टीचर्स के प्रति सम्मान (Respect) को दर्शाने के लिए आप यहां दिए जा रहे, इन मैसेज, कोट्स और एसएमएस की मदद से उनको शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
शिक्षक दिवस पर शुभकामना संदेश….
1) सत्य न्याय के पाठ पर चलना, शिक्षक हमें बताते हैं,
जीवन संघर्षों से लड़ना, शिक्षक हमें सिखाते हैं.
Happy Teacher’s Day
ये भी पढ़ें: Teacher’s Day 2021 : देशभर में 5 सितंबर को इसलिए मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें इसकी रोचक कहानी
2) गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागै पाएं ।
बलिहारी गुरु आपने गोविन्द दिओ बताए।।
Happy Teacher’s Day
3) निर्धन हो या धनवान, शिक्षक के लिए सभी एक सामान,
शिक्षक माझी नाव किनारा, शिक्षक डूबते के लिए सहारा,
शिक्षक का सदा ही कहना, श्रम लगन है सच्चा गहना.
Happy Teacher’s Day
4) गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥
Happy Teacher’s Day
5) नहीं हैं शब्द कैसे करूं धन्यवाद, बस चाहिए हर पल आप सबका आशीर्वाद,
हूं जहां आज मैं उसमें है बड़ा योगदान, आप सबका जिन्होंने दिया मुझे इतना ज्ञान.
Happy Teacher’s Day
6) आपने बनाया है मुझे इस योग्य, कि प्राप्त करूं मैं अपना लक्ष्य,
दिया है हर समय आपने इतना सहारा, जब भी लगा मुझे कि मैं हारा.
Happy Teacher’s Day
7) सही क्या है, गलत क्या है,
ये सबक पढ़ाते हैं आप,
झूठ क्या है और सच क्या,
ये बात समझाते हैं आप,
जब सूझता नहीं कुछ भी,
राहों को सरल बनाते हैं आप.
Happy Teachers’ Day
8) हीरे को दें तराश तो कीमत बढ़ जाती है,
जो विद्या धन हो पास तो जिंदगी सवंर जाती है,
यदि फल–फूल रखों प्रभु के आगे तो प्रसाद बन जाता है,
अगर शिष्य झुके गुरु के आगे तो इंसान बन जाता है.
Happy Teachers’ Day
9) जो बनाए हमें अच्छा और सच्चा इंसान,
दे सही-गलत की पहचान,
उन शिक्षकों को कोटि-कोटि प्रणाम.
Happy Teachers’ Day
10) एक बेहतरीन शिक्षक के साथ गुजरा हुआ एक दिन,
दिल लगा कर पढ़े हुए 1000 दिनों से बेहतर है.
Happy Teachers’ Day
11) आप मेरे जीवन की प्रेरणा हैं,
आप ही मेरे मार्गदर्शक हैं,
आप ही जीवन का प्रकाश स्तंभ हैं,
Happy Teachers’ Day
12) गुरु बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
गुरु ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।
Happy Teachers’ Day
13) एक अच्छा शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है,
वह खुद प्रज्वलित होकर दूसरों को रास्ता दिखाता है.
Happy Teacher’s Day
14) साक्षर हमें बनाते हैं,
जीवन क्या है समझाते हैं,
जब गिरते हैं हम हार कर तो साहस वही बढ़ाते हैं
ऐसे महान व्यक्ति ही शिक्षक कहलाते हैं.
Happy Teachers’ Day
ये भी पढ़ें: स्कूल खुलने पर पैरेंट्स और टीचर्स के सामने होंगे ये चैलेंज
15) एक अच्छा शिक्षक आशा को जगाता है,
कल्पना को प्रज्वलित करता है.
Happy Teacher’s Day
16) गुरु का स्थान सबसे ऊंचा
गुरु बिन कोई ना दूजा
गुरु करे सबकी नैया पार
गुरु की महिमा सबसे अपार
Happy Teachers’ Day
17) अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योत जलाई है,
आप संग रहकर हमने शिक्षा पाई है,
गलत राह पर भटके जब हम,
तो आपने ही हमें सही राह दिखाई है.
Happy Teachers’ Day
18) हमें शिक्षित करने के लिए,
आपने जो कड़ी मेहनत,
और प्रयत्न किये हैं,
हम उसके सदा आभारी रहेंगे.
Happy Teacher’s Day



