किसान आंदोलन – सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन तेज करने की कोशिश, राकेश टिकैत ने कहा यह
किसान आंदोलन के केंद्र सिंधु बॉडर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। बीकेयू के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के आंखो से आंसू निकलने के बाद किसान आंदोलन फिर से एक्शन में आ गया है। जिसे लेकर सिंधु बॉडर पर हालात लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए गाजीपुर बॉडर पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है।
वही 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन हुई हिंसा की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम (Forensic team) गाजीपुर बॉडर पर पहुंची है। बता दें कि किसानों के महापंचायत मुजफ्फरनगर में बीकेयू (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार हठधर्मी हो रही है, अगर सरकार चाहती तो फैसला बहुत जल्दी हो जाता। अगर मुद्दे का हल नहीं होता तो गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन चलेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंधु बॉडर किसान आंदोलन का मुख्य केंद्र है जो कि दिल्ली-हरियाणा के बीच में स्थित है। जानकारी के मुताबिक किसानों का विरोध करते हुए वहां पर कुछ लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई और पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया, भीड़ ने किसानों के टेंट उखाड़ दिए। जहां पर किसान आंदोलन करने के लिए पिछले दो महीनों से उसी स्थान पर रह रहे थे।




