उत्तर प्रदेशदेश विदेश
बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, मचा अफरा तफरी माहौल, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 65 सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इमारत भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग ऊपरी मंजिल में लगी है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग बुझाने की कड़ी कोशिश में लगी हुई है। हालंकि इस इस घटना से किसी भी प्रकार के हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन आग इतनी भीषण है कि कई किलोमीटर दूर से उसकी लपटें दिखाई दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना नोएडा सेक्टर 65 में स्थित एक बिल्डिंग का है। जहां अचानक आग भड़क उठी। हालंकि आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी ओर आग की लपटों को निकलते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम भी मौजूद है।




