लाइफस्टाइल

बिस्कुट फज रेसिपी (Biscuit fudge Recipe) जिसे खाकर बच्चे भी हो जाए खुश

बिस्कुट फजक्रश किए बिस्कुट में मक्खन, कोको, नारियल, नट्स और शहद मिक्स करें। ठंडा करके चकोर पीस में काटें। ऊपर से पिघली हुई चॉकलेट या आइसिंग शुगर छिड़क कर सर्व करें। छोटे बच्चों को यह डिश काफी अच्छी लगेगी।

कुल समय30 मिनट

तैयारी का समय10 मिनट

पकने का समय20 मिनट

कितने लोगों के लिए10

आसान

बिस्कुट फज की सामग्री250 ग्राम प्लेन बिस्कुट1 टेबल स्पून नारियल पाउडर , रोस्टेड50 ग्राम नट्स , टुकड़ों में कटा हुआ2 टेबल स्पून कोको2 टेबल स्पून शहद या गोल्डन सिरप75 ग्राम मक्खनटॉपिंग्स के लिएःपिघली हुई चॉकलेट या आइसिंग शुगर

बिस्कुट फज बनाने की वि​धि

1.बिस्कुट को अच्छी तरह क्रश कर लें।2.अब मक्खन, सिरप और कोको पाउडर को एक सॉसपैन में मिक्स करके पिघाल लें। बाकी की बची सामग्री इसमें मिक्स करें।3.मिक्सचर को अच्छी तरह चलाएं। अब इसे हल्का तेल लगी ट्रे में डालकर जमने के लिए फ्रिज में रख दें।4.चकोर पीस में काटें। ऊपर से पिघली हुई चॉकलेट या आइसिंग शुगर डालें। सर्व करें।

Related Articles

Back to top button