
सरगुज़ा में हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है,यहाँ जिले के मैनपाट वनपरिक्षेत्र के अलग~अलग रिहायशी इलाकों में 03 सदस्यीय हाथियों के दल ने जमकर उत्पात उत्पात और अब हाथियों का दल सीतापुर वनपरिक्षेत्र में अपना डेरा जमाएँ है,वहीं मामलें में सीतापुर वन विभाग की मानें तो 03 सदस्यीय हाथियों का यह दल काफी चालाक है जो रात होते ही भोजन की तलाश में ग्रामीणों के मकानों को तोड़ रहा है और चिंघाड़ते हुए जमकर उत्पात मचा रहा है,वहीं मामलें में वन विभाग दावा कर रहा है कि हाथियों के दल को रिहायशी इलाकों से दूर रखा जा रहा है लेकिन बावजूद इसके हाथियों का दल भोजन की तलाश में ग्रामीणों के फसलों को तबाह कर रहा है,वन विभाग ने बताया कि 03 सदस्यीय हाथियों का दल लगातार बिना रुके भोजन की तलाश में एक रिहायशी इलाकें से दूसरें रिहायशी इलाकें में जाकर उत्पात मचा रहा है,वहीं ग्रामीणों को हाथियों से बचाने और उन्हें अलर्ट रखने के लिए लगातार मुनादी की जा रहीं है,वहीं वन विभाग ने यह भी बताया कि हाथियों के दल ने सीतापुर वनपरिक्षेत्र में ज्यादातर मक्के,धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुँचाया है जिसका मुआवजा प्रकरण तैयार करने में वन विभाग का मैदानी अमला जुटा हुआ है,वहीं हाथियों के दल का लोकेशन वर्तमान में रजपुरी बीट में देखा रहा है जहाँ हाथियों के उत्पात से अभी भी रजपुरी,ढेकीडोली,बगडोली,नवापारा,एरण्ड,महेशपुर,नकना समेत आधा दर्जन से अधिक गाँव अभी भी हाथियों के उत्पात से दहशत में है और प्रभावित है।




