लाइफस्टाइल

घर पर 5 मिनट में ऐसे बनाएं मीठा गुलकंद पान, यहां जानें सबसे आसान तरीका..

मीठा पान बहुत से लोग खाने पसंद करते है। यह खाने में स्वाद होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, एंटी-ऑक्‍सीडेंट आदि गुण होते है। यह खाने को पचाने के साथ माउथफ्रेशनर का भी काम करता है। साथ ही शुगर क्रेविंग को भी दूर करता है। इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आप इसे बड़ी आसानी से 5 मिनटट में घर ही तैयार कर सकते है। तो आइए जानते है इसे बनाने का तरीका..

सामग्री

पान के पत्‍ते- 4

गुलकंद- 1 टेबलस्पून

नारियल- 1 टेबलस्पून (कसा हुआ)

महीन सौंफ- 1 टेबलस्पून

किशमिश- 1 टेबलस्पून

खजूर- 1 टीस्पून (कटे हुए)

माउथ फ्रेशनर- 2 टेबलस्पून

आंवला कैंडी- 1 टेबलस्पून

विधि

– सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर सुखा लें।

– अब एक बाउल में सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

– उसके बाद पान के पत्‍तों पर गुलकंद लगाएं।

– गुलकंद लगाने के बाद बाकी के मिक्चर को पानी में फैला कर रखें।

– फिर पत्ते पर ध्‍यान उतना ही मिश्रण भरें जिससे पान आसानी से बंद हो जाए।

– अब पान को फोल्‍ड करें।

– टूथपिक की मदद से पान में आंवला कैंडी को लगाएं।

आपका पान बनकर तैयार है। इसे रात को खाने के बाद सभी को परोसे और खुद भी खाने का मजा उठाए

Related Articles

Back to top button