inh24छत्तीसगढ़

अपील – सस्ते दामों में यहां से खरीदें राखी… गुमशुदा, अनाथ या जिनके माता-पिता जेल में है उन्होंने है बनाई…

ये राखी घरेलू सामाग्रियों से तैयार की गई है. अच्छी बात ये है कि इन राखियों की कीमत मार्केट से बहुत सस्ती है. इनकी कमीत महज 20 से 30 रूपए तक बताई जा रही है.

शासकीय बालिका गृह की अधीक्षक रत्ना दुबे ने बताया कि इन राखियों के निर्माण में मौली, रोली और मोतियों का उपयोग किया गया है. घरेलू सामान से बच्चियों ने राखी बनाई है.

खाते में हस्तांतरित कर दिए जाएंगे.  जो आने वाले समय में उनकी आगे की पढ़ाई में मदद करेगा.

बता दें कि शासकिय बालिका गृह में 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को रखा जाता है और वर्तमान में शासकिय बालिका गृह में 40 बच्चियां निवासरत है.  बालिका गृह में अनाथ, गुमशुदा, व ऐसी बच्चियां जिनके माता पिता जेल में है, उनका संरक्षण किया जाता है. इसके अलावा कई ऐसी बच्चियां भी है जो अलग-अलग कारणों से बालिका गृह में निवासरत है.

अगर आप भी ये राखियां लेना चाहते है तो आप खम्हारडीह स्थित नारी निकेतन के पास मौजूद शासकीय बालिका गृह पहुंच सकते है.

Related Articles

Back to top button