छत्तीसगढ़
प्रेमी प्रेमिका के लिए किसी वरदान से कम नही है सरकार की यह योजना, प्रेमी युगल कर सकते हैं ये – cgtop36.com

सरकार समाज को जागरूक करने के लिए अंतरजातीय विवाह योजना चलाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने भी समाज में जातीय बंधन तोड़ने के लिए ही बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। लेकिन समाज में जागरूकता की कमी के कारण युवा इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं और अंतरजातीय विवाह करने से भी कतरा रहे हैं।
बता दें की बिहार में अगर कोई प्रेमी-प्रेमिका अंतरजातीय विवाह करना चाहता हैं तो उसे सरकार के द्वारा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाता हैं। इस योजना के तहत एक से तीन लाख रुपए तक प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
हालांकि बिहार के युवा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने में काफी पीछे हैं या फिर कहें तो बिहार में अंतरजातिय विवाह लगभग न के बराबर हैं। बता दें की इसका लाभ लेने के लिए वर्ष 2022 में ज्यादा आवेदन नहीं आये हैं।




