छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़- सड़क हादसे में नानी और नाती की मौत, पढ़े पूरी खबरे – cgtop36.com

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार नानी-नाती की मौत हो गई. रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना रात की है। ग्राम भरारी में रहने वाले विजय साहू (25) रविवार को सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम हरदी में अपने मामा घर आया था।
read also – वायरल वीडियो- जयमाला के दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर छूट पड़ेंगी हंसी
रात में वह अपनी नानी सुखन बाई साहू (65) को बाइक में लेकर अपने गांव लेकर जा रहा था। तभी मोहतराई ओवरब्रिज में सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित मेटाडोर ने गलत दिशा में लाकर उन्हें टक्कर मार दिया। इस हादसे में विजय साहू व उसकी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, विजय की सिम्स में मौत हो गई।



